Viral video: ऑनलाइन क्लास के दौरान ऑडियो म्यूट करना भूल गई लड़की, बोलीं कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है शेयर
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, एक ऑनलाइन क्लास के दौरान श्वेता नाम की लड़की अपनी दोस्त से बात करने में बीजी हो गई, जिसके बाद उन दोनों की बातें सभी लोगों ने सुन ली. लोग अब इस स्टोरी पर जबरदस्त मीम शेयर कर रहे हैं.
कई बार लोग ऑनलाइन मीटिंग के दौरान वीडियो या ऑडियो म्यूट करना भूल जाते हैं. ऐसे में उनकी हरकतें कैमरे में कैद हो जाती हैं. सोशल मीडिया पर एक ऑडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए एक ऑनलाइन क्लास चल रही थी जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे. इसी बीच श्वेता नाम की स्टूडेंट ने मीटिंग के दौरान ही अपनी किसी दोस्त के साथ बात करने में बिजी हो गई. श्वेता इसकदर बिजी हुई कि वह माइक ऑफ करना ही भूल गई.
मीटिंग में शामिल 100 से अधिक लोगों ने श्वेता की सारी बातें सुन ली. वे लगातार ही श्वेता को अपना माइक बंद करने की अपील करते रहे लेकिन श्वेता कॉल पर बिजी रही. श्वेता की बातें सुनकर कुछ लोग डिस्टर्ब हो गए और एक दूसरे से उसे फोन कर माइक ऑफ करने की बात करने लगे.
Trending News
श्वेता से कई बार माइक ऑफ करने की हुई अपील
श्वेता की बातें लोगों को अच्छी नहीं लग रही थी. दरअसल, वह किसी शख्स के बारे में अपनी दोस्त से बातें कर रही थी. वह उस शख्स के कैरेक्टर पर सवाल उठा रही थी. श्वेता और उसकी दोस्त की निजी बातें चैट रूम में मौजूद सैकड़ों लोग सुन रहे थे. वे बार बार बोल रहे थे, "श्वेता अपना माइक बंद कर लो प्लीज" लेकिन श्वेता उनकी बातें नहीं सुन रही थी.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑडियो
देखते ही देखते यह ऑडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसपर मीम भी बना रहे हैं. साथ ही साथ लोग एक दूसरे को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान माइक और कैमरा बंद कर रखने की भी सलाह देते नजर आ रहे हैं. इधर कई ब्रांड्स ने भी श्वेता की स्टोरी पर ब्रांड ऐड बनाकर शेयर किया है.
इसे भी पढ़ेंः
केरल चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन जल्द पार्टी में हो सकते हैं शामिल