Viral: इस होटल का मेन्यू कार्ड क्यों हो रहा है वायरल, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं दिलचस्प बातें
सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के खाने पीने की चीजें वायरल होती ही रहती है, लेकिन इस बार नई बात ये है कि कैफे का मेनू कार्ड ही वायरल हो गया है. दरअसल एक टि्वटर यूजर ने पुणे के एक कैफे ‘ईरानी कैफे’ का मेनू कार्ड ट्वीट किया और उसमें बताया कि यहां पर किस तरीके से प्रतिबंध लगे हुए हैं जो कि उसके मेनू कार्ड में लिखे हुए हैं. वास्तव में “क्या नहीं करना है” इसकी लिस्ट काफी लंबी नजर आती है, यही कारण है कि सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब रिएक्ट करते हुए इस पर तरह-तरह की बातें लिखी है
जिस तरीके से सोशल मीडिया पर अजीबों गरीब चीजें वायरल होती रहती है, तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है कि किसी कैफे या रेस्टोरेंट का मेनू कार्ड भी वायरल हो सकता है. इस समय ट्वीटर पर पुणे में कैफे ‘ईरानी कैफे’ का मैन्यू कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रही है. उस वायरल मैन्यू कार्ड की तस्वीर में लिखा है कि “क्या नहीं करना है” जैसे कि नो लैपटॉप, नो स्मोकिंग, नो क्रेडिट और नो बारगेनिंग. तो वहीं इस वायरल तस्वीर को लेकर ट्वीटर यूजर्स मनोरंजन के लिए मीम्स औऱ चुटकुले बना दिए है.
वैसे तो मेनू कार्ड दिखने में आम रेस्टोरेंट या कैफे मेनू कार्ड की तरह ही दिखता है, बस इसमें कुछ ऐसे प्रतिबंधों के बारे में लिखा गया है जो आप उस कैफे में जाकर नहीं कर सकते हैं. मजे की बात ये है कि उस मैन्यू कार्ड में ये भी लिखा है कि यहां कोई मुफ्त सलाह मत दीजिए, केशियर के साथ में किसी तरह की छेड़खानी मत कीजिए और बारगेनिंग या उधार तो बिल्कुल बंद है.
Trending News
तो वहीं कुछ ट्विटर यूजर से लिखा है कि ये कैफे तो वास्तव में देखने लायक है. किसी ने लिखा कि ये मेरे जाने लायक नहीं है, किसी ने इसमें दिलचस्पी दिखाई कि इसके पीछे की कहानी क्या है ? जो “यहां क्या नहीं करना है.” की इतनी लंबी लिस्ट बनाई है.
इसे भी पढ़ेंः
कब लौट रहा है कपिल शर्मा शो और क्या होगा खास, जानिए कृष्णा अभिषेक से | Uncut