चमोली में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. अब तक 32 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. NDRF की टीम ने अंदर जाकर टनल का निरीक्षण किया है. टनल के अंदर कई गाड़ियां मौजूद हैं. चमोली त्रासदी का एक नया वीडियो भी सामने आया है. जिसमें लोग अपनी जान बचाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तबाही कितनी भयंकर हुई है. विष्णु प्रयाग में भारी तबाही देखी गई है. वहीं, धौली गंगा और अलकनंदा संगम पर पुल बह गया. भगवान विष्णु नारायण मंदिर के गर्भगृह में भी मलबा घुस गया. योगध्यान केंद्र ध्वस्त, घाट भी बह गया. देखिए ग्राउंड जीरो का हाल.