तपोवन और रेणी गांव में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन आज भी जारी है. जहां त्रासदी के 7वें दिन तपोवन में सुरंग में दिन भर की जद्दोजहद के बाद आखिरकार ड्रिल का काम फिर से शुरू कर दिया गया है. दरअसल, बड़ी मशीन के हाइड्रोलिक पाइप के लीकेज की वजह से काम बंद कर दिया गया था. तो वहीं दूसरी तरफ रैणी गांव के पास ऋषि गंगा पर वैली ब्रिज बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है.