दहेज के बोझ तले मासूम आयशा ने अहमदाबाद के साबरमती नदी में कूद कर जान दे दी. आयशा की बात करना बहुत जरूरी है क्योंकि ये सिर्फ गुजरात की बेटी, यूपी की बेटी या बिहार की बेटी की बात नहीं बल्कि ये बात पूरे हिंदुस्तान की बेटी की है. और बेटियों के लिए ताकतवर आवाज उठी है और उठाने वाले का नाम है असदुद्दीन ओवैसी. ओवैसी ने आयशा की मौत के बाद उसके पति को धिक्कारा है, दहेज पर हिंदुस्तान के जमीर को ललकारा है.