TRENDINGS
BOLLYWOOD
BUSINESS
SPORTS
LIFESTYLE
GUJARAT ELECTIONS
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए गाजीपुर बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर ना सिर्फ सीमेंटेड बैरीकेड लगाए, बल्कि उनपर कटीले तार लगाकार, सड़क पर कीलें लगा दी, ताकि कोई भी गाड़ी वहां से निकल ना सके. और इस पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं. मगर ऐसे में मुश्किल दिल्ली पुलिस की भी कम नहीं है. जब लाल किले पर हिंसा हुई, तिरंगे का अपमान हुआ तब दिल्ली पुलिस से ही पूछा गया कि आखिर वो किसानों के रूप में उन्मादी भीड़ को क्यों नहीं रोक पाई ? और अब जब पहले से ही रोकने के लिए सड़क पर कीलें बिछा दीं गईं, कटीले तार लगा दिए गए तो पूछा जाने लगा है कि क्या किसान देश के दुश्मन हैं. दिल्ली पुलिस भी अजीब दुविधा में फंसी है, करे तो भी भरे, ना करे तो भी भरे.