TRENDINGS
BOLLYWOOD
BUSINESS
SPORTS
LIFESTYLE
GUJARAT ELECTIONS
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज दशक का पहला बजट पेश किया, उन्होंने दावा किया था कि इस बार का बजट ऐतिहासिक होगा. चुनौती बड़ी थी क्योंकि 2020-21 की पहली तिमाही में देश की जीडीपी में 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी, अर्थव्यवस्था के सामने आए इतने बड़े संकट से निपटना आसान नहीं था. इस लिहाज से इस बजट की हर घोषणा काफी अहम हो जाती है, प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि लोग मानकर चल रहे थे कि सरकार आम नागरिकों पर बोझ बढ़ाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उलटा सरकार ने आम लोगों की सेहत के लिए करीब बजट में 137 फीसदी की बढ़ोतरी की.