मेरठ में बेखौफ बदमाशों का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें भरी बाजार में नई उम्र के करीब आधा दर्जन बदमाश एक दुकान में घुस कर लूट करते कैद हुए हैं. हालांकि वायरल वीडियो में दिख रहे कई बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में अब गिरफ्तार भी कर लिया है, लेकिन बदमाशों के हौसले पुलिस की नाकामी की कहानी कहने के लिए काफी हैं.