TRENDINGS
BOLLYWOOD
BUSINESS
SPORTS
LIFESTYLE
GUJARAT ELECTIONS
वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास पैंगोंग लेक के उत्तर और दक्षिणी तट पर 'डिसइंगेजमेंट' यानी सैनिकों को कम करने की प्रक्रिया चीन और भारत दोनों तरफ से तेजी के साथ शुरू हो चुकी है. दोनों तरफ से इसको लेकर आधिकारिक बयान दिया जा चुका है और तनाव कम करने की दिशा में इस अहम कदम माना जा रहा है. इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से एलएसी पर ‘डिसइंगेजमेंट’ को लेकर खड़े किए गए सवालों के बीच शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय की तरफ से इस पर विस्तृत जवाब दिया गया है.