TRENDINGS
BOLLYWOOD
BUSINESS
SPORTS
LIFESTYLE
GUJARAT ELECTIONS
आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए और प्रधानमंत्री मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल पूछे कि भारत ने चीन को अपनी जमीन क्यों दी? हालांकि, सरकार साफ कर चुकी है कि भारत ने चीन को अपनी एक इंच जमीन भी नहीं दी है.
समझिए पैंगॉन्ग झील की पूरी स्थिति:
पैंगॉन्ग झील को यहां फिंगर वन से लेकर फिंगर 8 तक में बांटा गया है. इसे फिंगर एरिया इसलिए कहा जाता है क्योंकि पहाड़ियां उंगलियों के आकार की हैं. अब तक चीन के सैनिक फिंगर 4 पर जमा हो गए थे, और भारत के सैनिक भी फिंगर 4 पर ही चीन की सेना सामने डटे थे. मई महीने से ये स्थिति बनी हुई थी.