मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब छात्रों को वरदान देते हुए अभ्युदय योजना की शुरुआत की. आज इस योजना के तहत पहली क्लास थी, लेकिन कानपुर यूनिवर्सिटी ने पहले ही दिन इस योजना को सवालों के घेरे में ला दिया. जहां अव्यवस्था का आलम ये था कि छात्र फॉर्म लिए पूरे दिन भटकते रहे, लेकिन क्लास नहीं ले पाए और अंत में उन्हें बिना क्लास लिए ही घर लौटना पड़ा.