आज बात उत्तराखंड में तीरथ’दशमी’की क्योंकि आज से देवभूमि में तीरथराज शुरू हो गया है. तीरथ सिंह रावत ने आज उत्तराखंड के 10 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 100 घंटे से चले आ रहे सियासी घटनाक्रम पर ब्रेक लगा दिया लेकिन सीएम पद की रेस कैसे जीते तीरथ सिंह रावत और कैसे बदल गई उत्तराखंड की सियासत इस रिपोर्ट में देखिए.