प्रियंका गांधी लगातार पश्चिम यूपी के दौरे कर रही हैं. आज वो हापुड़ से अमरोहा होते हुए बिजनौर पहुंची. जहां उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रियंका गांधी किसानों के दम पर मुरझाई कांग्रेस में फिर से जान डालने की कोशिश कर रही है. प्रियंका के ये तेवर सहारनपुर में भी देखने को मिले थे. जहां किसानों के कंधे पर रखकर अपने विरोधियों पर निशाना साधा था लेकिन आज प्रियंका का ये दौरा कैसा रहा और प्रियंका को पश्चिम से इतना प्रेम क्यों है. आखिर वो पश्चिम यूपी में क्या खोज रही हैं देखिए इस रिपोर्ट में.