TRENDINGS
BOLLYWOOD
BUSINESS
SPORTS
LIFESTYLE
GUJARAT ELECTIONS
उत्तर प्रदेश के कासगंज यूपी पुलिस के सिपाही की निर्मम हत्या ने बिकरू कांड की यादें ताजा कर दी हैं. बीती रात नगला धीमर गांव में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की तलाश में गयी पुलिस के सिपाही और दारोगा को बंधक बनाकर शराब माफिया, हिस्ट्री शीटर और उसके गुर्गों ने निर्ममता से लाठी, डंडों और नुकीले हथियारों से पिटाई की. इस दौरान एक सिपाही देवेंद्र की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी, जबकि दारोगा अशोक को मरणासन्न कर दिया गया. वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए.