TRENDINGS
BOLLYWOOD
BUSINESS
SPORTS
LIFESTYLE
GUJARAT ELECTIONS
देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर जिस कार में विस्फोटक रखा गया था, उस कार का मालिक होने का जिस शख्स ने दावा किया था, आज उसकी भी लाश मिली है. इसके बाद इस पूरे कांड का रहस्य और भी गहरा हो गया है. इस बीच मुंबई पुलिस भी इस पूरे मामले को लेकर सवालों के कटघरे में आ गई है. बीजेपी ने इस पूरे कांड से जुड़े कुछ ऐसे दावे भी किए हैं, जिससे मुंबई पुलिस के एक एनकाउंटर स्पेश्लिस्ट को अपनी सफाई में सामने आना पड़ा.