हामिद अंसारी ने आत्मकथा में पीएम मोदी पर उठाए कई सवाल, क्या जवाब देगी बीजेपी?

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की आत्मकथा रिलीज हो गई है. किताब का नाम है बाई अ मेनी हैपी एक्सिडेंट, रिकलेक्शन्स ऑफ अ लाइफ. रूपा पब्लिकेशन से छपी इस आत्मकथा में हामिद अंसारी ने अपनी पैदाइश से लेकर लगातार दो बार देश के उपराष्ट्रपति रहने और इस दौरान हासिल अनुभवों का बड़ी बेबाकी से जिक्र किया है. इस किताब में खास तौर से हामिद अंसारी ने पीएम मोदी पर कई सवाल उठाए हैं. साथ ही हामिद अंसारी ने अपने उपराष्ट्रपति बनने का किस्सा, राष्ट्रपति बनते-बनते रह जाने का किस्सा और अपने साथ जुड़े तमाम विवादों पर खुलकर बात की है.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola