फिंगर एरिया का विवाद आखिर है क्या?

पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी के पैंगोंग-त्सो लेक के उत्तर और दक्षिण छोर के विवाद पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच डिसइंगेजमेंट समझौता हो गया है. इसमें पूर्वी लद्दाख का सबसे विवादित इलाका, फिंगर एरिया भी शामिल है. नए समझौते के तहत चीनी सेना अब फिंगर नंबर-8 के पीछे चली जाएगी और भारतीय सेना फिंगर तीन पर. गुरूवार को संसद में डिसइंगेजमेंट पर बयान देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया था कि फिंगर एरिया में दोनों देशों की सेनाएं अप्रैल-मई 2020 की स्थिति पर लौट आएंगी यानि 'स्टेट्स कयो एंटे' स्थापित किया जाएगा.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola