सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेसी पर वॉट्सऐप-फेसबुक को दिया आदेश!

फेसबुक के साथ यूजर्स की जानकारी शेयर करने को लेकर वॉट्सऐप ने अपना जो नया प्राइवेसी फीचर लॉन्च किया है, उसपर बवाल चल ही रहा है. इस बीच 2017 के एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक और वॉट्सऐप को कड़ी फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा है कि वॉट्सऐप कंपनी से लोगों की निजता ज्यादा ज़रूरी है और वॉट्सऐप ये लिखकर दे कि वो लोगों के मैसेज नहीं पढ़ता है. यह याचिका कर्मण्य सिंह सरीन की ओर से दाखिल की गई थी, जिसपर वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने पक्ष रखा और कोर्ट को बताया कि वॉट्सऐप और फेसबुक ने भारत के लिए अलग नियम बना रखे हैं जबकि यूरोप के लिए अलग नियम हैं. कोर्ट ने साफ कहा कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है और ये गंभीर मसला है. पूरे मसले को विस्तार से बता रहे हैं निपुण सहगल.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola