100 रुपए के पार हुई पेट्रोल की कीमत, कच्चे तेल की कीमत से ज्यादा सरकार ने बढ़ा दिए टैक्स| Uncut

पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में 100.07 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर पेट्रोल मिल रहा है. वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में इसकी आधी कीमत मात्र 51.14 रुपए प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है. पाकिस्तान में भारत के मुकाबले आधी कीमत पर पेट्रोल मिल रहा है. मोदी सरकार ने 2014 से 2021 के दौरान पेट्रोल पर एक्साइज 9.48 रुपये से बढ़ाकर 32.98 रुपये कर दिया है. इससे आम जनता की जेब पर भारी असर पड़ रहा है. दिल्ली में भी पेट्रोल-जीडल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola