एक्सप्लोरर
प्रियंका गांधी के 'मंदिर प्रेम' से कैसे निपटेंगे अमित शाह -योगी आदित्यनाथ ?
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और इस बड़े चुनाव की तैयारी सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष ने शुरू कर दी है। बीजेपी सरकार की कमान जहां एक ऐसे संन्यासी और मठ के प्रमुख योगी आदित्यनाथ के हाथों में है जो अपने काम और राम के नाम पर जनता के बीच जाएँगे वहीं विपक्ष जिस तरह तैयारी कर रहा है उसको देखते हुए कहा जा रहा है कि विपक्ष सॉफ़्ट हिंदुत्व की लाइन लेकर जनता के बीच जाने की योजना बना रहा है। चित्रकूट में अखिलेश यादव की कमादगिरी की परिक्रमा और अब प्रियंका गांधी का गंगा स्नान इस चर्चा की बड़ी वजह बताई जा रही है।
View More















