अमित शाह के कहने पर संजीव बालियान पहुंचे मुजफ्फरनगर, खापों के प्रदर्शन के बाद उल्टे पांव लौटे | Uncut

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कहने पर पश्चिमी यूपी के बड़े नेता और केंद्र में मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर और शामली पहुंचे थे ताकि किसानों को नए किसान कानूनों की अच्छाइयां बताई जा सकें. मामला खाप और जाट समुदाय से जुड़ा था तो जिम्मेदारी संजीव बालियान को संभालनी थी. लेकिन हुआ उल्टा. पहले शामली और फिर मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान का इतना विरोध हुआ कि उन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा. ऐसे में बीजेपी के लिए चुनौती बड़ी है, क्योंकि आने वाले दिनों में पंचायत के चुनाव हैं, जिन्हें बीजेपी गंभीरता से ले रही है. इसके अलावा यूपी में अगले साल चुनाव भी हैं और जाट समुदाय कम से कम 100 सीटों पर प्रभावी है. ऐसे में बीजेपी के लिए ये किसान आंदोलन कैसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है और कैसे अब विपक्ष भी इस आंदोलन को अपनी सियासत के लिए भुनाने की कोशिश में जुट गया है, बता रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola