किसान आंदोलन पर PM मोदी ने संसद में सब कह दिया, क्या बंद हो गए किसानों के रास्ते?

किसान आंदोलन पर PM नरेंद्र मोदी ने संसद में पक्ष रख दिया है. साफ है कि सरकार कानूनों को वापस लेने वाली नहीं है. इसके बाद से अब मुश्किल किसानों के सामने खड़ी है कि वो आगे क्या करेंगे. पीएम मोदी ने साफ कहा है कि वो बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन साथ ही ये भी कह दिया है कि कानून सही हैं और उन्हें वापस नहीं लिया जा सकता. ऐसे में बातचीत अब होगी कैसे. किसान चाहते हैं कि बातचीत वाली कमेटी में या तो लाल कृष्ण आडवाणी हों या राजनाथ सिंह हों या मनमोहन सिंह, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक तो सिर्फ कृषि मंत्री नरेश तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ही बात कर रहे हैं. ऐसे में क्या अब किसान इस आंदोलन को चुनाव के नज़दीक तक खींचकर ले जाएंगे और दबाव बनाने की कोशिश करेंगे या फिर सरकार पहले ही आंदोलनों को खत्म करवा देगी, समझने की कोशिश कर रहे हैं कार्यकारी संपादक विजय विद्रोही.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola