कैसी रही दिल्ली में 5 वार्डों के MCD उपचुनाव की वोटिंग?

आज दिल्ली के 5 वार्डों के लिए उपचुनाव आयोजित किया गया। इन 5 सीटों में से शालीमार बाग नॉर्थ की सीट महिला के लिए आरक्षित है वहीं पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी की सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट हैं। रोहिणी सी और चौहान बांगड़ सामान्य सीटें हैं। वोट डालने का समय सुबह 7:30 बजे से लेकर शाम के 5:30 बजे तक तय किया गया। पिछले साल इन पांच सीटों में से 4 सिटिंग काउंसिलर आम आदमी पार्टी से विधायक चुनाव लड़े और जीते थे, वही शालीमार बाग की सीट पर 2017 में विजय होकर आयीं रेणु जाजू के देहांत होने के कारण सीट पर इस साल उपचुनाव लड़ा जा रहा है। शाम 5:30 बजे तक हर इलाके का वोट turnout कुछ यूं रहा- कल्याणपुरी-58%, त्रिलोकपुरी- 55%, रोहिणी-45%, शालीमार बाग- 44% और चौहान बांगर- 54%

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola