WB Polls: मर्यादा भूले TMC विधायक, वोट नहीं देने पर चुनाव बाद अंजाम भुगतने तक की धमकी दे डाली

पश्चिम बंगाल में चुनावी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. पार्टियां जोर शोर से प्रचार में जुटी हैं लेकिन अपने लिए वोट मांगने पहुंचे ममता के विधायक ने लोकतंत्र की सारी मर्यादाएं ही लांघ दी.

ये ममता के विधायक हमीदुल रहमान हैं.मुर्शिदाबाद की रैली में हमीदुल रहमान पहले ममता बनर्जी के नाम और काम पर वोट मांग रहे थे. बीजेपी और लेफ्ट को वोट देने को वोट की बर्बादी भी बताया लेकिन ममता के विधायक मर्यादा भूल गए और वोट नहीं देने पर चुनाव बाद अंजाम भुगतने तक की धमकी दे डाली.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola