×

एक्सप्लोरर

Headlinee

Delhi New CM: दिल्ली में बीजेपी के संसदीय बोर्ड की बैठक आज (19 फरवरी) संपन्न हो गई. शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक से पहले यह जानकारी सामने आई है कि चार नाम की पर्ची बनी है जिनमें से एक के सिर ताज सजेगा. सीएम की रेस में नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा भी बने हुए हैं तो वहीं राजौरी गार्डन के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा का भी नाम है. माना जा रहा है कि पंजाब चुनाव को देखते हुए उन्हें सीएम बनाया जा सकता है. 

अन्य दो नाम शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता और रोहिणी के विधायक विजेंद्र गुप्ता हैं. सीएम के नाम के ऐलान से पहले शपथ ग्रहण की तारीख तय कर दी गई है. 20 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा. पहले सीएम और फिर कैबिनेट के सदस्य शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण के लिए ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जोर-शोर से तैयारी चल रही है.

भव्यता से बनेगी बीजेपी की सरकार - प्रवीण खंडेलवाल

इस बीच, विधायक दल की बैठक के लिए बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. यहां पहुंचे बीजेपी के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, ''बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व सही समय पर सही निर्णय लेता है. बीजेपी की सरकार भव्यता के साथ बनेगी. हम हर वो काम करेंगे जिससे किसी के चेहरे पर आंसू ना आए और मुस्कुराहट रहे.''

View More
Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Embed widget