26 जनवरी हिंसा के आरोपी Deep Sidhu गिरफ्तार, अमेरिका से अपलोड हो रहे थे पोस्ट
26 जनवरी को दिल्ली हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार हो गया है. उसे दिल्ली लाया गया है, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया है. 26 जनवरी के बाद से ही दीप सिद्धू फरार था, लेकिन वो लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके सफाई पेश कर रहा था. दीप सिद्धू को अभी दिल्ली के जनकपुरी में स्पेशल सेल के दफ्तर में रखा गया है. सूत्रों के मुताबिक फरारी के दौरान दीप सिद्धू की मदद कैलिफोर्निया में बैठी उसकी एक महिला मित्र कर रही थी.
Tags :
Narendra Modi. Deep Sidhu Narendra Singh Tomar Congress Farm Laws Farmers Protest BJP Amit Shah