कोकीन कांड में बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद बंगाल की राजनीति गरमा गई है. कोकीन कांड में कार्रवाई के बाद आज बारी थी ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ CBI के एक्शन की. कोयला घोटाले में उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को नोटिस देने के लिए सीबीआई की टीम आज दोपहर दो बजे के करीब अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची थी. दिलचस्प बात ये है कि नोटिस में रुजिरा को दोपहर तीन बजे तक सीबीआई की पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया था. हालांकि कुछ देर बाद सीबीआई की टीम उनके घर से निकल गई. लिहाजा आज पूछताछ नहीं हो पाई. उधर कोकीन कांड में गिरफ्तार बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी के ब्यूटी पार्लर पर भी आज पुलिस ने छापा मारा. कोलकाता में न्यूटाउन के ऐक्सिस मॉल के सैलून में पुलिस ने छापा मारा है. कोकीन रखने के आरोप में परसों ही पामेला की गिरफ्तारी हुई है.
Coal Smuggling Case में BJP ने Mamata Banerjee को घेरा, देखिए ये बड़ी बहस
Tags :
Kailash Vijaywargiya Rujira Banerjee Menaka Gambhir Coal Scam Coal Smuggling Case CBI Abhishek Banerjee TMC BJP