Maharashtra में कोरोना की डराने वाली लहर, पूरे राज्य में लगेगा Lockdown?

महाराष्ट्र में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. पिछले 10 दिन में 47 हज़ार से ज़्यादा कोरोना के केस आ चुके हैं. कल एक दिन में कोरोना के क़रीब 7 हज़ार केस आए हैं.
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज से महाराष्ट्र के अमरावती और अचलपुर में संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया है. जबकि कुछ और शहरों में कल से लॉकडाउन लगेगा. महाराष्ट्र सरकार ने पुणे और नासिक में नाइट कर्फ्यू का भी एलान किया है. हालांकि इस तरह के फ़ैसलों के बावजूद कई जगह लोग नहीं मान रहे हैं. कोरोना के बढ़ते ख़तरों के बावजूद नागपुर के बाज़ार में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का मज़ाक़ उड़ाया. उधर महाराष्ट्र के एक और मंत्री छगन भुजबल को कोरोना हो गया है. छगन भुजबल कल एक शादी समारोह के दौरान NCP अध्यक्ष शरद पवार के साथ नज़र आए थे.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola