Delhi Blast: इजरायल को धमाके के पीछे ईरान पर क्यों है शक?
दिल्ली में धमाके वाली जगह पर एनएसजी की टीम जांच कर रही है. इज़रायल और भारत की जांच एजेंसियां इसमें मिलकर काम कर रही हैं. धमाके के पीछे ईरान कनेक्शन की बात सामने आ रही है... क्योंकि मौके से एक चिट्ठी मिली है, जिसमें दो ईरानियों की हत्या का जिक्र है. इसमें ईरान के कमांडर कासिम सुलेमानी का बदला लिए जाने की बात कही गई है. जांच एजेंसियां मौके पर पहुंच कर सुराग तलाश रही हैं, आसपास की सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड्स को खंगाला जा रहा है जिससे धमाके में शामिल लोगों तक पहुंचने का सुराग मिल सके.