डीटीसी बसों में सफर होगा सुरक्षित, हाईटेक सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगी बसों की मॉनिटरिंग

दिल्ली में बस की यात्रा को ज़्यादा सुरक्षित और सुगम बनाने के लिये अब दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में लगे सीसीटीवी, जीपीएस और पैनिक बटन की गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग 24 घंटे की जाएगी. कश्मीरी गेट बस अड्डे पर बने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से मॉनिटरिंग की जायेगी. इस परियोजना का उद्देश्य डीटीसी और क्लस्टर बसों में आईपी आधारित सीसीटीवी निगरानी कैमरों, पैनिक बटन और जीपीएस के माध्यम से यात्री सुरक्षा विशेष रूप से महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola