Kisan Andolan पर सरकार अलग से चर्चा के लिए तैयार है'- विपक्ष के आरोपों पर बोले Narendra Tomar

केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले करीब सवा दो महीनों से राजधानी दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं. आंदोलन को लेकर राज्यसभा में भी पिछले तीन दिनों से लगातार चर्चा हो रही है. आज राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमारी सरकार गांवों और किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

सदन से बाहर कृषि मंत्री ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. राष्ट्रपति अभिभाषण के साथ किसान आंदोलन को क्लब करने के विपक्ष के आरोपों पर तोमर ने कहा कि हम कृषि के विषय पर अलग से चर्चा के लिए तैयार हैं.
 

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola