Kapil Sibbal बोले-'देश में टेस्टिंग कम, बिना किसी प्लान के किया गया Lockdown' । ABP e Shikhar Sammelan
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने एबीपी न्यूज़ के 'e-शिखर सम्मेलन' में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर जारी जंग को लेकर अपने सुझाव दिए. कांग्रेस नेता ने सरकार की तैयारियों पर सवाल भी उठाए. उन्होंने कहा कि बिना किसी नेशनल प्लान के सरकार ने लॉकडाउन कर दिया.
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि ''देश में उतनी टेस्टिंग नहीं हो रही है जितनी होनी चाहिए. उन्हीं लोगों की टेस्टिंग हो रही है जो सामने आ रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों और देहात में कोई टेस्टिंग नहीं हो रही है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि ''सरकार ने बिना किसी योजना के लॉकडाउन कर दिया. अब सरकार को राष्ट्रीय योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा.''
Tags :
Congress MP Kapil Sibal Kapil Sibal Latest News Kapil Sibal News In Hindi Kapil Sibal News Kapil Sibal On Covid-19 E Shikhar Sammelan Kapil Sibal News