Lockdown 3.0: Delhi-Noida बॉर्डर पर आने जाने वालों की संख्या बढ़ी,नोएडा में आने के लिए पास जरूरी

नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों को उनका पहचान पत्र देखकर जाने दिया जा रहा है बस यह सुनिश्चित किया जा रहा है की दो पहिया वाहन पर एक सवारी और चार पहिया वाहन पर ड्राइवर समेत तीन सवारियां मौजूद हों. पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज गाड़ियों की संख्या कहीं ज्यादा है.

इस सबके बीच दिल्ली से नोएडा आने वाले रास्ते पर गाड़ियों की संख्या काफी सीमित है. वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो नोएडा में रहते हैं और दिल्ली में काम करते हैं लेकिन अब वह वापस नोएडा जा रहे हैं क्योंकि जब पुलिस के अधिकारियों से बात हुई तो उन्होंने साफ कहा कि आपको दिल्ली जाने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जब शाम को वापस आएंगे तो आपको नोएडा प्रशासन के द्वारा जारी किया गया पास दिखाना होगा अगर वह नहीं हुआ तो नोएडा में दाखिल नहीं हो पाएंगे.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola