Lockdown: शराब की दुकान और रेल का सफर...कोरोना के नये घर!

देशभर में शराब की दुकानें लगभग 40 दिन बाद सोमवार को फिर से खुली और इन पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी. कुछ जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन भी किया गया. गृह मंत्रालय ने सोमवार से लॉकडाउन की अवधि दो और सप्ताह के लिए बढ़ा दी थी और ग्रीन और ओरेंज जोन में शराब और तंबाकू की दुकानें खोलने की अनुमति दी थी.उत्तर प्रदेश में शराब की 26,000 दुकानें फिर से खुली तो उन पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई जबकि राजस्थान में कुछ दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन नहीं किया गया. सरकारी अधिसूचना के अनुसार शराब बेचने वाली दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने संबंधी नियम का पालन करना होगा और एक समय में दुकान पर पांच से अधिक लोग मौजूद नहीं रह सकते है. देखिए इस मुद्दे पर Sumit Awasthi का ये विश्लेषण

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola