टूलकिट मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए निकिता जैकब ने दी बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी
टूलकिट मामले में बेंगलुरु से दिशा रवि की गिरफ़्तारी के बाद अब पुलिस को निकिता जैकब और शांतनु नाम के आरोपियों की तलाश है. निकिता और शांतनु पर टूलकिट साज़िश में शामिल होने का आरोप है. दिल्ली पुलिस ने निकिता और शांतनु के ख़िलाफ गैर-ज़मानती वारंट जारी करवाया है. निकिता जैकब पेशे से वकील है और मुंबई में रहती है. उधर गिरफ़्तारी से बचने के लिए निकिता जैकब ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है.
Tags :
Greta Thunberg Nikita Jacob Disha Ravi Narendra Singh Tomar Farm Laws Narendra Modi Farmers Protest Amit Shah