Uttarakhand के लोगों का हौसला किसी भी आपदा को मात दे सकता है- PM Modi | Chamoli Glacier Burst
पीएम मोदी ने हादसे पर कहा कि मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, देश के गृहमंत्री अमित शाह जी, NDRF के अफसरों के निरंतर संपर्क में हूं. वहां पर राहत और बचाव का कार्य चल रहा है. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. उन्होंने कहा, आज हम मां गंगा के एक छोर पर हैं, लेकिन जो मां गंगा का उद्गम स्थल है, वो राज्य उत्तराखंड इस समय आपदा का सामना कर रहा है. एक ग्लेशियर टूटने की वजह से वहां नदी का जलस्तर बढ़ गया है. नुकसान की खबर है. उत्तराखंड में ऐसे परिवार मुश्किल से मिलते हैं जिनका कोई न कोई सदस्य फौज में न हो. यानि वहां के लोगों का हौसला, किसी भी आपदा को मात दे सकता है. उत्तराखंड के साहसी लोग के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं, बंगाल प्रार्थना कर रहा है, देश प्रार्थना कर रहा है.
Tags :
Uttarakhand Chamoli Glacier Burst Uttarakhand Chamoli Glacier Collapse Chamoli Glacier Burst Uttarakhand Glacier Uttarakhand