Delhi में 9वीं और 11वीं क्लास के लिए स्कूल खुले, कोरोना नियमों का सख्ती से पालन होगा जरूरी


दिल्ली में कोरोना अब काबू में आ रहा है. तो केजरीवाल सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए आज से दिल्ली में नौवीं और ग्यारहवीं क्लास के बच्चों के लिए स्कूल फिर से खोल दिए हैं.
ऐसे ही स्कूलों के खुलने की पहली तस्वीर अब से कुछ देर पहले पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर से आई है.
दसवीं और बारहवीं के स्कूल खोलने का आदेश दिल्ली सरकार ने पिछले महीने ही दे दिया था.
अब कोरोना पर हालात सामान्य होते देख नौवीं और ग्यारहवीं क्लास के लिए भी स्कूल कर दिए गए हैं.
लेकिन कोरोना नियमों का पालन सख्ती से अब भी करना होगा. बच्चों को लेकर स्कूलों को पूरी सावधानी बरतनी होगी. बच्चों को बुलाने के लिए अभिभावकों की मंजूरी लेनी होगी. अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola