Sign Bulletin: बंगाल हिंसा के खिलाफ चुनाव आयोग जाएगी बीजेपी

पश्चिम बंगाल में कल रात कोलकाता के कडापारा में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग जाने का फैसला किया है. बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस तरह से बंगाल में हिंसा हो रही है उस हिसाब से दीदी का बंगाल से जाना तय है. बता दें कि कल देर रात कोलकाता के कडापारा में बीजेपी के परिवर्तन रथ पर कुछ लोगों ने हमला किया था.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola