Top Headlines: Kisan Andolan को लेकर Sambit Patra का Rahul Gandhi पर पलटवार

तीन नए कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों और सरकार के बीच गतिरोध जारी है. सड़क से लेकर संसद तक हंगामा मचा है. इस बीच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस ने देश की ‘सॉफ्ट पावर’ (साख) को ध्वस्त कर दिया है. राहुल गांधी ने सवाल किया कि सरकार दिल्ली में किलेबंदी क्यों कर रही है?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कुछ देर पहले राहुल गांधी ने कहीं न कहीं किसान बंधुओं के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश की.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola