दोहरे रवैये की वजह से भारत में Twitter की बढ़ रही मुश्किलें, Koo को मिल सकता है फायदा | राज की बात

किसान आंदोलन के दौरान ट्विटर पर फार्मर जेनोसाइड हैशटैग को लेकर जब भारत सरकार ने ट्विटर पर कार्रवाई करने को निर्देश दिया गया तब ट्विटर की तरफ से काफी ना-नुकुर की गई और उसके बाद कुछ अकाउंट्स को सस्पेंड किया गया. भारत में उन हैशटैग्स को रोका गया लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वो विजिबल रहे जिससे भारत की छवि को झटका लगा. जबकि जब ठीक ऐसी ही घटना अमेरिका में कैपिटल हिल पर हुई तब ट्विटर ने फौरन कार्ऱवाई करते हुए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप समेत तमाम लोगों के अकाउंट्स को कड़ाई के साथ सस्पेंड कर दिया था. ट्विटर के इसी दोहरे रवैये से .... ट्विटर और भारत सरकार के बीच हुई टकराव हुआ और अब सरकार ने ऐसे टकराव और टकराव करने वालों को सबक देने का फैसला कर लिया है.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola