Joshimath Glacier Collapse: ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट को पहुंचा नुकसान, देखिए डराने वाली तस्वीरें

उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है. धौली नदी में बाढ़ आने से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है. चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है. ग्लेशियर टूटने के बाद जोशीमण के रेणी में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में तबाही हुई है. तपोवन में पावर प्रोजेक्ट बह जाने की खबर है. अपर जिलाधिकारी टिहरी शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि धौली नदी में बाढ़ आने की सूचना मिलने के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola