BJP और TMC के बीच छिड़ा नया पोस्टर वॉर ! | West Bengal Election 2021
पश्चिम बंगाल में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. दोनों पार्टियों ने पोस्टर और नारों के जरिये नया कैंपेन शुरू किया है. बीजेपी ने अपनी महिला नेताओं के जरिये कहा है कि बंगाल को अपनी बेटियां चाहिए, न कि बुआ... जबकि तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी की फोटो के साथ नारा दिया है- बंगाल केवल अपनी बेटी चाहता है. बीजेपी इस पोस्टर के जरिये ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की घेराबंदी की कोशिश कर रही है. इसीलिए लिखा है कि बंगाल को बुआ नहीं चाहिए....टीएमसी ने बेटी कार्ड खेला है.
Tags :
West Bengal Elections 2021 Bengal Left WB Election ABP Dilip Ghosh Bengal Politics ABP Bengal Election ABP News West Bengal Election ABP News West Bengal Election 2021 Abhishek Banerjee JP Nadda TMC Congress Amit Shah BJP Mamata Banerjee