Arvind Kejriwal बोले-'कोटा में फंसे बच्चों को वापस ला रहे हैं, टेस्टिंग ज्यादा कराने पर हमारा जोर '

दिल्ली में बढ़ते कोरोना आकड़ों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ज्यादा से ज्यादा टेस्ट कराए जाने की बात कही है. अगर केजरीवाल की मानें तो दिल्ली में रोज 2300 टेस्ट कराए जा रहे हैं. सीएम केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली में हर 10 लाख की आबादी पर लगभग 2,300 टेस्ट हो रहे हैं, जबकि पूरे देश में 10 लाख लोगों पर 500 टेस्ट हो रहे हैं.

केजरीवाल ने कहा कि ''कोटा में दिल्ली के कुछ बच्चे जो IIT की तैयारी करने गए थे, फंसे हुए थे. मेरे हाथ बंधे थे क्योंकि केंद्र की मंजूरी के बिना हम कोई कदम नहीं उठाना चाहते थे. परसों केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी. आज दिल्ली से लगभग 40 बसें कोटा जा रही हैं, उम्मीद है कल तक बच्चे वापस आ जाएंगे.''

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola