क्या Lockdown आगे बढ़ेगा? जानिए यूपी के CM Yogi ने क्या कहा है? ABP e Shikhar Sammelan
e शिखर सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ ने कहा- कोरोना से बचने के लिए व्यापक कार्ययोजना का काम बन रहा है. हमारी कोशिश है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आर्थिक गतिविधियां कैसे आगे बढ़ें, इसे लेकर कदम उठाएंगे. प्रदेश में अभी भी आर्थिक गतिविधियां जारी हैं. हमने लॉकडाउन 1 और 2 में 119 चीनी मिलों को सफलता पूर्वक चलाया है. 12 हजार के अधिक ईंट भट्टों का संचालन किया है. मध्यम उद्योग की यूनिट्स को चलाने की व्यवस्था को लेकर हम अपनी कार्ययोजना को आगे बढ़ा रहे हैं. खेती में 97-98% काम पूरा हो चुका है, 5500 गेहूं क्रय केंद्र सफलता पूर्वक चल रहे हैं. जनता को संक्रमण से बचाने के सास साथ आर्थिक गतिविधियों को लगातार चलाए रखने के कार्ययोजना पर काम कर रहा है.
Tags :
Uttar Pradesh CM In E Shikhar Sammelan Lucknow Latest News UP Lockdown News CM Yogi In E Shikhar Sammelan UP Covid-19 Latest News Uttar Pradesh News Yogi Adityanath