एक्सप्लोरर

जिम में आप भी करते हैं ये गलती तो हो जाएं सावधान, हो सकती है जान

हर दिन जिम जाना नुकसानदायक नहीं है. लेकिन अपनी फिटनेस को बनाए रखने और बेहतर बनाने के लिए सिर्फ जिम जाना ही जरूरी नहीं है. जबकि कई विशेषज्ञ हर हफ़्ते कम से कम एक दिन आराम करने की सलाह देते हैं. फिजिकली एक्टिव रहना सही रहता है लेकिन जरूरी नहीं है कि आप हर दिन जिम जाए.

जिम के दौरान जब भी आप किसी इक्विपमेंट का इस्तेमाल करते हैं आपको सावधानी से करना चाहिए क्योंकि लापरवाही के कारण चोट लग सकती है. साथ ही वर्कआउट रूटीन, जैसे स्ट्रेचिंग और रिकवरी शूज़ में बदलना, मांसपेशियों के दर्द को कम करने और रिकवरी को तेज़ करने में मदद कर सकता है. हर दिन जिम जाना एक आदत शुरू करने और उसे बनाए रखने तथा व्यायाम को अपने नियमित जीवन में शामिल करने के लिए बहुत बढ़िया आदत है. हालांकि, हर दिन एक ही कसरत के तरीके, तीव्रता या अवधि को दोहराने से आप कुछ परिणामों से चूक सकते हैं.

जिम में वर्कआउट करते वक्त ना करें ये गलतियां  
 
कई लोग जिम में जाकर जरूरत से ज्यादा कॉन्फिडेंस दिखाते हैं औऱ बिना ट्रेनर की मदद के ही वर्कआउट करने लगते हैं. ये गलत है.ट्रेनर आपकी बॉडी और वेट के लिहाज से आपके लिए वर्कआउट तय करता है इसलिए जब भी वर्कआउट करें तो अपने ट्रेनर की मदद जरूर लें. खासकर अगर आप वेट ट्रेनिंग कर रहे हैं तो अपने ट्रेनर की निगरानी में ही करें. 

जिम में वर्कआउट करते वक्त अपने पोस्चर का खास ख्याल रखना चाहिए. गलत पोस्चर में वर्कआउट करने पर आपकी बॉडी और मसल्स को नुकसान हो सकता है. वर्कआउट करते वक्त आपके हाथ, पैर और गर्दन सही पोस्चर में होंगे तभी आपके शरीर के सभी हिस्सों पर सही प्रेशर पड़ेगा. इसलिए अपने ट्रेनर की मदद से सही पोस्चर चुने और फिर वर्कआउट करें. 

कुछ लोग जिम जाकर सीधा कसरत करने लगते हैं. ये गलत प्रोसेस हो सकती है, वर्कआउट करने से पहले बॉडी को वॉर्मअप करना जरूरी है. अगर आप वर्कआउट से पहले वॉर्म अप नहीं करेंगे तो आपको इंटनल इंजुरी हो सकती है या फिर क्रैंप हो सकते हैं. इसलिए वर्कआउट से पहले पंद्रह मिनट तक वॉर्म अप जरूर करें. 

समय से पहले फिट होने का कोई खास फॉर्मूला नहीं है. कुछ लोग ज्यादा फिट होने के लिए जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने लगते हैं. ये आपकी सेहत के नजरिए से काफी नुकसानदेय हो सकता है. शरीर को उसकी स्ट्रेंथ से ज्यादा मेहनत करवाने से सेहत को नुकसान हो सकता है और ये आपके लिए इंजुरी का भी कारण बन सकता है. 

यह भी पढ़ें: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा

अगर आपको जिम जाना है तो आपको पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए.हार्ट पेशेंट, शुगर के मरीज, कोई पुरानी या बडी बीमारी या किसी सर्जरी के बाद डॉक्टर की सलाह से ही जिम करना चाहिए वरना आपकी बीमारी गंभीर हो सकती है और बॉडी को काफी नुकसान हो सकता है.

View More
Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget