अंटाकर्टिका: लॉस एंजेलिस शहर से बड़े आइसबर्ग में पड़ी दरार, बनी 100 मीटर खाई

ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण के अनुसार, 26 फरवरी की सुबह अंटार्कटिक की सतह पर दरार आ गई जो अंत में तैरते हुए बर्फ की चट्टान से अलग हो गया, जिसके बाद ही इस विशाल आइसबर्ग का निर्माण हुआ. जनवरी महीने से ही हर रोज करीब 1 किमी की रफ्तार से सतह से अलग हो रहा था. अंटार्कटिका का 1,270 वर्ग किमी का एक आइसबर्ग अपनी सतह से खिसक गया है. ये आइसबर्ग आकार में अमेरिका के शहर लॉस एंजेलिस जितना बड़ा है. बर्फ की जमीन में दरार की ये तीसरी बड़ी घटना है जो पिछले दस वर्षों में सामने आई है.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola