उन्नाव कांडः परिवार का रात में अंतिम संस्कार से इनकार, विरोध के बाद पीछे हटा प्रशासन | ABP Ganga

उन्नाव की घटना में गंभीर हालत में मिली तीसरी युवती का कानपुर में इलाज जारी है. युवती को वेंटिलेटर पर रखा गया है. इस मामले में अज्ञात शख्स पर हत्या की एफआईआर दर्ज की है और अब से कुछ देर पहले ही घटना में मृत पायी गई दोनों युवतियों का शव उनके घर लाया गया. वहीं आज उन्नाव के हुसैनगंज के सीओ एनएस शुक्ला ने मौके पर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया और पुलिस टीम ने वहां पर मौजूद सबूतों को इकट्ठा किया. हालांकि अब भी पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से बचती दिखाई दी.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola