जब एक साथ दिखा यादव परिवार तो याद आया 'हम साथ-साथ हैं' का गाना। Akhilesh Yadav

वर्षो बाद एक छत के नीचे मुलायम परिवार दिखाई दियाष। मौका था मुलायम की नातिन और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की इकलौती बहिन शालिनी की सगाई का, जहां सैफ़ई में नेता जी की कोठी पर परिवार के सभी लोग एकत्रित रहे। अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, बिहार से तेज प्रताप के ससुराल से साले तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे सगाई की रस्मे खुशी खुशी मनाई गई।

लेकिन इस मौके पर भी चाचा शिवपाल एवं भतीजे अखिलेश में दूरियां बनी रही पूरे कार्यक्रम में जहां रामगोपाल एवं अखिलेश साथ साथ नज़र आये तो वही चाचा शिवपाल और अखिलेश आसपास भी नज़र नही आये, इस पूरे निजी कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया। 

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola