Amit Shah: '370 पर सवाल पूछने वाले गिरेबान में झांककर देखें, हिसाब मांगने लायक हैं या नहीं'
लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के मसले पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला. शाह ने कहा कि हमसे पूछा जा रहा कि धारा 370 हटाने के समय जो वादे किए गए थे, उसकी दिशा में क्या किया गया? धारा 370 हटे हुए सिर्फ 17 महीने हुए हैं और आप हमसे हिसाब मांग रहे हो. 70 साल आपने क्या किया ? उसका हिसाब लाए हो? 70 साल ठीक से चलाया होता, तो हमसे हिसाब नहीं मांगना पड़ता. शाह ने आगे कहा कि जिनको पीढ़ियों तक शासन करने का मौका दिया गया, वो अपने गिरेबान में झांक कर देखें कि हम हिसाब मांगने के लायक हैं या नहीं.
Tags :
Kashmir Current Situation Amit Shah Speech In Loksabha Amit Shah On Kashmir Artice 370 Lok Sabha Abp Ganga Congress Amit Shah