एक्सप्लोरर
फिरोज खान गांधी की मजार पर क्यों नहीं जाती Priyanka Gandhi ? | Vinod sonkar
बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव व कौशाम्बी से सांसद विनोद सोनकर ने प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रयागराज दौरे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि प्रियंका को सबसे पहले अपने दादा फिरोज खान गांधी की मजार पर जाना चाहिए, वो भी प्रयागराज में है. आज तक किसी ने इनको फिरोज खान गांधी की मजार पर नहीं देखा है. जो अपने कुल को नहीं मान रही हैं, वो आज हिन्दू होने का ढोंग कर रही हैं. वहीं, प्रियंका के मंदिर जाने पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिनके पूर्वज ने लाख कोशिश की, कि राम मंदिर न बनने पाए. आज वो लोग मंदिर जा रहे हैं. देखकर अच्छा लगता है. वहीं, किसान आंदोलन को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस का घेराव किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसानों को बरगला रही है. उसे ये करना छोड़ देना चाहिए.
View More









